पैक्स का चुनाव 18 को

शेखपुरा : जिले में अपनी निर्वाचित अवधि पूरा करने वाले 14 पैक्स का चुनाव 18 अगस्त को कराया जा रहा है. राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर यहां लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस चुनाव के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है तथा सभी पैक्स भवन तथा सामुदायिक […]

शेखपुरा : जिले में अपनी निर्वाचित अवधि पूरा करने वाले 14 पैक्स का चुनाव 18 अगस्त को कराया जा रहा है. राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर यहां लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस चुनाव के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है तथा सभी पैक्स भवन तथा सामुदायिक भवन में मतदान केंद्र बनाये जायेंगे.
आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को मतदान के पूर्व इस सभी पैक्स के लिए नामांकन का काम पांच और छह अगस्त को किया जायेगा.
निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ सभी उम्मीदवारों के नामांकन की परची विहित प्रपत्र में प्राप्त करेंगे. इन 14 पैक्स के अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन मत पत्र के आधार पर किया जायेगा. इसके अलावा पूरे जिले के पैक्स क्षेत्र के 29 खाली पदों पर भी उसी दिन मतदान कराया जायेगा. 18 अगस्त को मतदान के बाद 19 अगस्त को मतगणना कार्य भी संपन्न करा लिया जायेगा.
गौरतलब है कि इसके पूर्व कार्यकाल पूरा कर लेने वाले 40 पैक्स का चुनाव गत वर्ष यहां शांतिपूर्वक संपन्न करवाया गया था. इस चुनाव में पैक्स की सदस्यता प्राप्त किसान ही मतदाता के रूप में मतदान करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >