एसपी के सामने उमड़ी फरियादियों की भीड़

शेखपुरा : एसपी धीरज कुमार के समक्ष सोमवार को बड़ी संख्या में आपराधिक मामलों के पीड़ित तथा झूठे फंसाने के तथ्य को लेकर उपस्थित हुए एसपी ने कम-से- कम 10 मामलों का निष्पादन अपने कार्यालय में किया. दो दिनों से सरकारी कार्यालय बंद रहने के कारण सोमवार को लोगों की कुछ ज्यादा ही भीड़ कार्यालयों […]

शेखपुरा : एसपी धीरज कुमार के समक्ष सोमवार को बड़ी संख्या में आपराधिक मामलों के पीड़ित तथा झूठे फंसाने के तथ्य को लेकर उपस्थित हुए एसपी ने कम-से- कम 10 मामलों का निष्पादन अपने कार्यालय में किया.
दो दिनों से सरकारी कार्यालय बंद रहने के कारण सोमवार को लोगों की कुछ ज्यादा ही भीड़ कार्यालयों में देखने को मिल रही थी. एसपी धीरज कुमार ने बताया कि उनके समक्ष शेखपुरा, कोसुम्भा, करंड क्षेत्र के लोग आपराधिक मामलों के संबंधित शिकायत तथा समस्या लेकर आये थे. इन मामलों में हत्या, लूट के साथ-साथ पारिवारिक मामलों से संबंधी विवाद भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >