छात्र की हत्या कर शव को पइन में फेंका

शेखपुरा : अरियरी थाना क्षेत्र के मनकौल रोड स्थित माइक्रोवेब टावर के समीप दक्षिण दिशा में सड़क मार्ग किनारे पइन में मंगलवार की सुबह छात्र का शव बरामद हुआ. घंटों छानबीन के बाद शव की पहचान मटोखर गांव निवासी विनोद महतो का 16 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलने […]

शेखपुरा : अरियरी थाना क्षेत्र के मनकौल रोड स्थित माइक्रोवेब टावर के समीप दक्षिण दिशा में सड़क मार्ग किनारे पइन में मंगलवार की सुबह छात्र का शव बरामद हुआ. घंटों छानबीन के बाद शव की पहचान मटोखर गांव निवासी विनोद महतो का 16 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अरियरी थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम वह अपने घर से टहलने के लिए रोड पर घूमने निकला था, तब से लेकर फिर वह वापस नहीं लौट सका. परिजन छात्र की खोजबीन कर रहे थे. जानकारों की माने तब अरियरी के मनकौल गांव में मृतक का चचेरे बहनोई का घर भी है.
ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक छात्र की हत्या गांव के ही पुरानी रंजिश के कारण की गयी है. समाचार लिखे जाने तक अरियरी पुलिस मृतक के पिता समेत अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >