शहर में निकाला बाइक जुलूस

शेखपुरा : आमसभा के पूर्व नेता जितेंद्र नाथ के समर्थकों ने बड़ी तादाद में संगठित होकर मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. इस मौके पर शेखपुरा छात्र संगठन,इफेक्ट इंडिया,युवा मोरचा, कसान सभा समेत अन्य संगठनों ने बड़ी तादाद में शामिल होकर जुलूस का हिस्सा बने. इस मौके पर छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम कुमार उर्फ काली,राजीव कुमार,गुड्डू कुमार,इंदल […]

शेखपुरा : आमसभा के पूर्व नेता जितेंद्र नाथ के समर्थकों ने बड़ी तादाद में संगठित होकर मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. इस मौके पर शेखपुरा छात्र संगठन,इफेक्ट इंडिया,युवा मोरचा, कसान सभा समेत अन्य संगठनों ने बड़ी तादाद में शामिल होकर जुलूस का हिस्सा बने.
इस मौके पर छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम कुमार उर्फ काली,राजीव कुमार,गुड्डू कुमार,इंदल कुमार,विनय कुमार,रविश कुमार,प्रेमचंद गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे. मौके पर श्री नाथ के नेतृत्व में शहर के दल्लु मोड़ से स्टेशन रोड,गिरिहिंडा,बुधौली,लालबाग,अहियापुर,कमिश्नरी होते कटरा चौक खांड पर होते वापस दल्लु चौक लौटे.
इस दौरान नेताओं ने दल्लु चौक स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल,गिरिहिंडा स्थित कपरूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. काफिले का शहर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >