सड़क बनाओ, तभी पियेंगे बच्चे पल्स पोलियो की दवा
शेखपुरा : आवागमन के लिए सड़क का निर्माण नहीं होने से आक्रोशितों ने बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने घर पहुंचे कर्मियों को बैरंग वापस लौटा दिया. घटना नगर पर्षद क्षेत्र के वीआइपी रोड स्थित चांदसी गली से सटे क्षेत्र की है. मौके पर परिजनों में अजरुन चौधरी, विनोद चौधरी, संजीत चौधरी समेत अन्य ने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 24, 2015 8:48 AM
शेखपुरा : आवागमन के लिए सड़क का निर्माण नहीं होने से आक्रोशितों ने बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने घर पहुंचे कर्मियों को बैरंग वापस लौटा दिया. घटना नगर पर्षद क्षेत्र के वीआइपी रोड स्थित चांदसी गली से सटे क्षेत्र की है. मौके पर परिजनों में अजरुन चौधरी, विनोद चौधरी, संजीत चौधरी समेत अन्य ने कहा कि उनकी गली चांदसी गली से जुटी है एवं वर्षो से पीसीसी ढलाई की मांग की जा रही है.
इस मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से गुहार लगायी जा चुकी है परंतु स्थिति जस-की-तस है. उन्हें पानी में घुस कर आने-जाने को विवश होना पड़ रहा है. इसी क्रम में जब उनके बच्चों को ड्रॉप पिलाने पल्स पोलियो कर्मी वहां पहुंचे, तो उन्हें वापस लौटा दिया. इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के यहां पहुंच काफी समझाये-बुझाये जाने के पश्चात बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलायी गयी.
ये भी पढ़ें...
December 16, 2025 5:41 PM
November 27, 2025 5:55 PM
November 25, 2025 5:28 PM
September 29, 2025 2:10 PM
August 30, 2025 2:54 PM
August 27, 2025 7:18 PM
August 21, 2025 6:49 PM
August 4, 2025 12:40 PM
July 28, 2025 1:07 PM
July 25, 2025 3:41 PM
