भाजपा के दर्जन भर कार्यकर्ता छात्र समागम में हुए शामिल

शेखपुरा : भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ जदयू छात्र समागम का दामन थाम लिया. छात्र समागम के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश सचिव जयदेव कुमार, जिला महासचिव प्रेम कुमार ने फूल-माला पहना कर स्वागत करते हुए सदस्यता दिलायी. इस दौरान भाजपा का दामन छोड़ने व जदयू की सदस्यता ग्रहण करते हुए गौतम कुमार गुप्ता, […]

शेखपुरा : भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ जदयू छात्र समागम का दामन थाम लिया. छात्र समागम के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश सचिव जयदेव कुमार, जिला महासचिव प्रेम कुमार ने फूल-माला पहना कर स्वागत करते हुए सदस्यता दिलायी.
इस दौरान भाजपा का दामन छोड़ने व जदयू की सदस्यता ग्रहण करते हुए गौतम कुमार गुप्ता, विपिन कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, मंटू कुमार, रवींद्र कुमार, रोहित पासवान, सुबोध बिहारी समेत अन्य ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ हवा-हवाई की सरकार है. मोदी सरकार द्वारा जनता को किये गये वादे हवा-हवाई बन कर रह गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >