पत्नी ने पति पर दर्ज करायी दूसरी शादी करने की प्राथमिकी

शेखपुरा : नगर क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल में रह रही विवाहिता शबनम कुमारी ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. विवाहिता ने इस संबंध में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शेखपुरा के नगर क्षेत्र के खांडपर मोहल्ला निवासी उपेंद्र कुमार की शादी शबनम के साथ हुई थी. शबनम ने अपने […]

शेखपुरा : नगर क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल में रह रही विवाहिता शबनम कुमारी ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. विवाहिता ने इस संबंध में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

शेखपुरा के नगर क्षेत्र के खांडपर मोहल्ला निवासी उपेंद्र कुमार की शादी शबनम के साथ हुई थी. शबनम ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका परित्याग कर पति ने दूसरी शादी रचायी है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >