पुलिस लाइन में अजगर निकलने से अफरा-तफरी

शेखपुरा : जिला पुलिस लाइन में गुरुवार को अजगर निकलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. पुलिस लाइन के बैरक में रह रहे पुलिस कर्मियों के बीच भय व्याप्त हो गया. सभी इधर-उधर भागने लगे बाद में पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी. तब जाकर सपेरा बुलाकर सांप पर काबू […]

शेखपुरा : जिला पुलिस लाइन में गुरुवार को अजगर निकलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. पुलिस लाइन के बैरक में रह रहे पुलिस कर्मियों के बीच भय व्याप्त हो गया. सभी इधर-उधर भागने लगे बाद में पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी. तब जाकर सपेरा बुलाकर सांप पर काबू पाया गया.

इस संबंध में पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवध स्नेही ने बताया कि पुलिस लाइन में पहले भी सांप निकलने की घटना देखी गयी है. इस बार अजगर निकलने से पुलिस कर्मियों में कुछ ज्यादा ही भय देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि सपेरे ने अजगर के छोटे बच्चे को अपने काबू में कर लिया और उसके बड़े नर और मादा की खोज में लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >