रमजान में एक नेकी के बदले 70 सवाब की होती है प्राप्ति

शेखपुरा : मुसलमान धर्मावलंबियों का पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया. मंगलवार से 30 दिनों तक मुसलमान भाई रोजा रखेंगे. सूर्योदय से पहले सहरी कर शाम में सूर्यास्त के बाद इफ्तार कर रोजा तोड़ेंगे. इस पूरे माह की गयी अल्लाह की इबादत बेकार नहीं जाती है. रमजान के शुरू होते ही अन्य स्थानों की तरह […]

शेखपुरा : मुसलमान धर्मावलंबियों का पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया. मंगलवार से 30 दिनों तक मुसलमान भाई रोजा रखेंगे. सूर्योदय से पहले सहरी कर शाम में सूर्यास्त के बाद इफ्तार कर रोजा तोड़ेंगे. इस पूरे माह की गयी अल्लाह की इबादत बेकार नहीं जाती है.

रमजान के शुरू होते ही अन्य स्थानों की तरह यहां भी मुस्लिम समुदाय में चहल-पहल बढ़ गयी है. बाजारों में खीरा, तरबूज, खजूर के साथ पकौड़ा आदि व्यंजन तैयार करने के लिए बेसन की भी खरीदारी कर घर में इकट्ठा करना शुरू कर दिया गया है. इस संबंध में मो मकबूल खान ने बताया कि रमजान नेकी और इबादत का महीना है.
साथ ही यह महीना गुनाहों से तोबा करने का भी है. उन्होंने बताया कि रमजान के दौरान एक नेकी के बदले 70 सवाब की प्राप्ति होती है. इसी महीने मुलसमानों का पवित्र कुरान धरती पर उतारा गया था. अल्लाह का हुक्म है कि रोजे के दौरान होनेवाली तकलीफों को बर्दाश्त करना चाहिए. इस पूरे माह कुरान की तिलावत होगी.
अल्लाह ने इसे सब्र का महीना भी फरमाया है, जिसका हम सभी को पालन करना चाहिए. उधर वक्फ बोर्ड के सचिव शैंबिल हैदर ने बताया कि रमजान का रोजा शुरू होने से पूर्व तरावीह की नमाज अदा की जायेगी. उसके बाद मंगलवार से सभी रोजे में शामिल हो जायेंगे. इस पूरे माह पाक कुरान की तिलावत होगी. अल्लाह को प्रसन्न करने के लिए सभी मुस्लिम बिरादरी एक साथ जुटे रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >