घर से बुलाकर जदयू नेता के भाई को मारी गोली

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिला के मेहुंश थाना अंतर्गत मेहुंश गांव में अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मुखिया व जदयू के एक स्थानीय नेता के भाई शंकरदानी सिंह (50) की आज शाम गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का राइस मिल था और साथ ही रामगढ़ और रमनुबिघा गांव के बीच बघार में चिमनी भट्ठा […]

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिला के मेहुंश थाना अंतर्गत मेहुंश गांव में अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मुखिया व जदयू के एक स्थानीय नेता के भाई शंकरदानी सिंह (50) की आज शाम गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का राइस मिल था और साथ ही रामगढ़ और रमनुबिघा गांव के बीच बघार में चिमनी भट्ठा भी चलाता था, जो कि अभी कई वर्षों से बंद पड़ा था. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इसके साथ आस पास के क्षेत्र में भी तनाव बना हुआ है.

पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि मृतक का नाम शंकरदानी सिंह है. शंकरदानी सिंह जदयू के स्थानीय नेता जयराम सिंह के भाई थे. किसी व्यक्ति ने आज फोन कर एक ईंट भट्टे पर उन्हें बुलाया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. दयाशंकर ने अपने भाई की हत्या पुरानी रंजिश या पुराने लेनदेन को लेकर किये जाने की आशंका जताते हुए कहा कि हत्यारे की पहचान के लिए मृतक कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >