विपरीत परिस्थितियों में 339 अंक लाकर बढ़ाया परिवार का सम्मान

शेखपुरा : इंटर परीक्षा में 339 अंक पाकर परिवार और जिले का मान बढ़ाने वाली तमन्ना के हौसले की चर्चा आज पूरे जिले में है. साइंस विषय से 67.8 प्रतिशत अंक पाने वाली यह तमन्ना नगर पर्षद क्षेत्र के कमासी गांव मरहूम हासीम की पुत्री है. शेखपुरा के सी एन बी कॉलेज की छात्रा जहां […]

शेखपुरा : इंटर परीक्षा में 339 अंक पाकर परिवार और जिले का मान बढ़ाने वाली तमन्ना के हौसले की चर्चा आज पूरे जिले में है. साइंस विषय से 67.8 प्रतिशत अंक पाने वाली यह तमन्ना नगर पर्षद क्षेत्र के कमासी गांव मरहूम हासीम की पुत्री है. शेखपुरा के सी एन बी कॉलेज की छात्रा जहां निर्धन परिवार में पैदा होकर यूपीएससी की प्रतियोगिता परीक्षा में कामयाब होने का सपना रखती है. वही बड़ी बात यह है कि छात्रा के पिता की मौत इंटरमीडिएट परीक्षा के ठीक 10 दिन पहले ही हो गयी थी.

सामाजिक और पारिवारिक बंधनों को तोड़कर उसने अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने का फैसला लिया. इस दौरान परिवार के कुछ सदस्यों ने पिता की मौत के 40 वी नहीं बीतने की स्थिति में परीक्षा छोड़ देने का भी दबाव दिया. लेकिन पारिवारिक दबाव के बीच तमन्ना की मां उसके हौसले को बढ़ाने के लिए सामने आयी और अपनी पुत्री को इंटरमीडिएट परीक्षा में न सिर्फ शामिल होने बल्कि अच्छे अंक लाकर जिले का मान बढ़ाने का भी हौसला दिया. तमन्ना की सफलता को लेकर कॉलेज के प्राचार्य उमाकांत सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजन कुमार एवं एटूजेड क्लासेज के प्राचार्य इंजीनियर चंदन कुमार एवं रोहित सर ने बधाई दी है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >