शेखपुरा में भी हड़ताल में शामिल रहे बैंककर्मी

शेखपुरा : सरकारी बैंकों की शुरू हुई दो दिवसीय हड़ताल के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. यूनाइटेड बैंक फोरम के आह्वान पर जिला में कार्यरत सभी व्यावसायिक बैंक पर ताला लटका रहा. बैंक के हड़ताल के कारण जिले के एटीएम में भी ताला लटक गया है. लोगों को अपने […]

शेखपुरा : सरकारी बैंकों की शुरू हुई दो दिवसीय हड़ताल के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. यूनाइटेड बैंक फोरम के आह्वान पर जिला में कार्यरत सभी व्यावसायिक बैंक पर ताला लटका रहा. बैंक के हड़ताल के कारण जिले के एटीएम में भी ताला लटक गया है. लोगों को अपने रुपया के लिए भी भीषण गरमी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि जिले के ग्रामीण बैंक खुले रहने के कारण लोगों को कुछ राहत मिल रही थी. ग्रामीण बैंक इस प्रस्तावित हड़ताल से अलग है.प्राप्त जानकारी में बताया गया हे कि सरकारी बैंक प्रबंधन के दो प्रतिशत वेतन वृद्धि सभी बैंक कर्मियों के साथ मजाक है. बैंक हमेशा सरकार के प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना आदि में जी लान से लगा है. उसके उलट इन लोगों के साथ मजाक किया जाता है. हालांकि हड़ताल के दौरान यहां किसी भी बैंक संघ द्वारा धरना या प्रदश्र्यान का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था. बैंक कर्मियों ने इस हड़ताल को छुट्टी के रूप में लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >