सैकड़ों ग्रामीण गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

अरियरी(शेखपुरा) : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय अरियरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. उक्त शिविर का आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के लगभग 200 से ऊपर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, […]

अरियरी(शेखपुरा) : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय अरियरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. उक्त शिविर का आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के लगभग 200 से ऊपर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वीडीआरएल, एचआईवी सहित कई तरह के जांच किये गये.

मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भावस्था से संबंधित परीक्षण नि:शुल्क किया जाता है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीना के नौ तारीख को इस तरह का शिविर का आयोजन कर लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जाता है. ताकि गर्भावस्था के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रह सके. उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षण गर्भवती महिलाओं को फर्स्ट ट्राइमेस्टर के बाद किया जाता है.

उन्होंने खासतौर पर जानकारी देते बताया कि इसके लिए अस्पताल प्रबंधक से लेकर एएनएम, आशा, कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारी दी गयी है. उन्होंने बताया कि अगर महीना के नौ तारीख को लगाये जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जैसे कार्यक्रम के नियम अगर गर्भवती महिलाओं की उपस्थिति कम होती हैं, तो ऐसी स्थिति में अस्पताल प्रबंधक का एक दिन का वेतन काटने का अल्टीमेटम दिया गया है. इस कार्यक्रम के मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा अस्पताल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, स्वास्थ्यकर्मी राजकुमार मेहता, डॉक्टर सहित सैकड़ों गर्भवती महिलाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >