चांदनी चौक पर लोहे की बंद दुकान में लगी आग

शेखपुरा : शहर के चांदनी चौक स्थित सनोज विश्वकर्मा की एक लोहे की दुकान में सोमवार को अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते लोहे की दुकान धूं-धूंकर जलने लगी. अचानक लगी आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने फौरन दुकानदार को सूचित किया एवं आग बुझाने में जुट गये. कुछ […]

शेखपुरा : शहर के चांदनी चौक स्थित सनोज विश्वकर्मा की एक लोहे की दुकान में सोमवार को अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते लोहे की दुकान धूं-धूंकर जलने लगी. अचानक लगी आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने फौरन दुकानदार को सूचित किया एवं आग बुझाने में जुट गये. कुछ ही मिनट में सड़क के आसपास काफी संख्या में लोग जुट गये और आग बुझाने की कोशिश करने लगे. चांदनी चौक पर खड़ी पेट्रोलिंग पार्टी की गाड़ी पर नजर पड़ी और उन्होंने फौरन दमकल की गाड़ी को सूचित किया.

लोग बचाव में जुड़ गये.

मौके पर पहुंचे दमकल ने आग पर काबू पाया. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इस अगलगी में उनके लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. इसमें लोहे से निर्मित सामग्री, बाल्टी समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गये. समय पर आग पर काबू पा लिया गया वरना या आस पास के घरों में भी लग सकती थी. पीड़ित दुकानदार चांदनी चौक स्थित चांदसी गली में किराये के मकान पर रहता है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान बंद करने के दौरान कारोबारी प्रतिदिन कैंडल जलाकर घर जाते थे. इसी क्रम में घटना के दौरान कैंडल गिर जाने के कारण दुकान में आग लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >