बोलेरो ने मां-बेटी को मारी टक्कर, जख्मी

बरबीघा : दूध बेचकर मुख्य बाजार से लौट रही सरैया गांव निवासी जयराम पासवान की 40 वर्षीय पत्नी संगीता देवी और 12 वर्षीय बच्ची मनीषा कुमारी को बोलेरो ने टक्कर मार दिया. बरबीघा गोपाल बाद मार्ग पर स्थित बजरंगबली मंदिर के निकट घटी इस घटना को देख आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को अपने […]

बरबीघा : दूध बेचकर मुख्य बाजार से लौट रही सरैया गांव निवासी जयराम पासवान की 40 वर्षीय पत्नी संगीता देवी और 12 वर्षीय बच्ची मनीषा कुमारी को बोलेरो ने टक्कर मार दिया. बरबीघा गोपाल बाद मार्ग पर स्थित बजरंगबली मंदिर के निकट घटी इस घटना को देख आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया.

वहीं बेहोश दोनों मां बेटी को तत्परता दिखाते हुए मानवीयता के आधार पर स्थानीय रेफर अस्पताल पहुंचाया. मौके पर मौजूद डॉ फैशल अरशद ने प्राथमिक उपचार कर संगीता देवी व मनीषा कुमारी को खतरे से बाहर बताया, लेकिन गंभीर रुप से जख्मी होने के कारण गहन चिकित्सा के लिए भर्ती रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >