सीएम का थानेदार के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई का आदेश

थानेदार के दुर्व्यवहार वाले वीडियो के वायरल मामले में दिया आदेश बरबीघा : थाने में एक मामले में अपनी बात रखने और न्याय की गुहार लगाने पहुंचे शेखपुरा प्रखंड के पैन गांव निवासी राकेश कुमार के साथ थानेदार नवीन कुमार द्वारा दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस कप्तान राजेंद्र कुमार […]

थानेदार के दुर्व्यवहार वाले वीडियो के वायरल मामले में दिया आदेश

बरबीघा : थाने में एक मामले में अपनी बात रखने और न्याय की गुहार लगाने पहुंचे शेखपुरा प्रखंड के पैन गांव निवासी राकेश कुमार के साथ थानेदार नवीन कुमार द्वारा दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस कप्तान राजेंद्र कुमार भील को मामले की जांच कर थानेदार के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया है .
राकेश कुमार ने बताया के स्थानीय रेफरल अस्पताल के द्वारा सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने और कर्मियों के साथ मारपीट का झूठा मुकदमा कर उसके दोस्त मधु कुमार को हंसाने के मामले में जब वह अपने दोस्त के साथ थानेदार से मिलने और विनम्रतापूर्वक अपनी बात रखने थाना गया था तो थानेदार नवीन कुमार के द्वारा उन दोनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था. जिस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था.
राकेश कुमार ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा भी उचित कार्यवाही नहीं होने पर उस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह वीडियो मेल कर दिया था. जिसके जवाब में पुलिस कप्तान राजेंद्र कुमार भील को मामले की जांच कर थानेदार के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है. राकेश कुमार ने नीतीश कुमार के द्वारा भेजे गए मेल का स्क्रीनशॉट दिखाते हुए पत्रकारों को बताया कि उक्त थानेदार नवीन कुमार के विरुद्ध वाहनों से अवैध वसूली एवं अन्य मामलों में की जा रही अनियमितता की भी शिकायत कर दी गयी है . बताते चलें की अवैध वाहनों की वसूली के मामले में पुलिस कप्तान के द्वारा भी मामले की जांच कर पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया था. राज्य सरकार के पुलिस के पब्लिक फ्रेंडली बनाने के निर्देश के बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर पुलिस कप्तान के द्वारा इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई की जाती है. इसके बारे में लोगों के बीच कानाफूसी शुरू हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >