ठनके से दो की मौत, एक को किया रेफर

महादेव नगर के महादलित टोला में घटी घटना शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र में महादेव नगर मोहल्ले के महादलित टोले में दोपहर करीब एक बजे अचानक हुए वज्रपात की घटना ने मोहल्ले के ही दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी़ जबकि एक युवक गंभीर अवस्था में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. […]

महादेव नगर के महादलित टोला में घटी घटना

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र में महादेव नगर मोहल्ले के महादलित टोले में दोपहर करीब एक बजे अचानक हुए वज्रपात की घटना ने मोहल्ले के ही दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी़ जबकि एक युवक गंभीर अवस्था में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों की मदद के वाद घटनास्थल से मृतक एवं घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वज्रपात की घटना में स्व. मनोज वर्मा के 16 वर्षीया पुत्री सीमा कुमारी तथा लटकन मांझी के 14 वर्षीय पुत्र किरो कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी. जबकि इसी
घटना में इंदो मांझी के 14 वर्षीय पुत्र अमित कुमार को इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर तीनो मजदूरी का काम कर रहे परिजनों को खाना पहुंचा कर वापस लौट रहे थे. तभी बारिश होने के कारण तीनों कटनीकोल गांव के एक बंद पड़े स्टोन क्रसर के कमरे के छज्जा किनारे जाकर छिप गये थे. जैसे ही बच्चे छिपे वहीं ठनका गिर गया. इस बड़ी घटना ने तीन परिवारों में मातम का माहौल ला दिया. इस घटना के दौरान इर्द गिर्द के लोगों में भी बारिश के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति मच गई. लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन लेकिन बज्रपात की घटना स्थल पर पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमित मांझी एवं मृतकों को सदर अस्पताल लाया गया. घटना के बाद मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सपोर्ट कर दिया गया. घटना को लेकर प्रभारी एसडीएम ज्ञान प्रकाश ने बताया कि पीड़ित परिजनों को प्रावधान के अनुसार आपदा राहत के तहत राशि उपलब्ध कराने की दिशा में प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >