शेखपुरा : जिला प्रशासन ने ईद उल फितर को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. शांतिपूर्ण ईद मनाये जाने को लेकर एहतियातन उपाय के तहत 57 दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात किया गया है. ईद के दौरान विभिन्न मसजिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़ने के समय तथा नमाजियों के आने-जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी गयी है. जिलाधिकारी और एसपी ने संयुक्त संघ से आदेश जारी कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के दायित्व भी तय कर दिये है.
ईद को ले 57 मजिस्ट्रेट तैनात
शेखपुरा : जिला प्रशासन ने ईद उल फितर को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. शांतिपूर्ण ईद मनाये जाने को लेकर एहतियातन उपाय के तहत 57 दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात किया गया है. ईद के दौरान विभिन्न मसजिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़ने के समय तथा नमाजियों के आने-जाने वाले रास्ते […]

आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र शेखपुरा व बरबीघा के अलावा शेखोपुरसराय, अरियरी, चेवाड़ा आदि प्रखंड क्षेत्र में भी सुरक्षा के प्रबंध के तहत दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. एसडीओ तथा एसडीपीओ को ईद के दौरान शांति व्यवस्थ बनाये रखने का संपूर्ण प्रभार दिया गया है. साथ ही प्रखंड स्तर पर बीडीओ और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गश्ती दल भी तैनात किया गया है. हालांकि ईद जैसे उत्सवी माहोल् में यहां अशांति का कोई इतिहास नहीं है. परंतु फिर भी प्रशासन कोई चूक नहीं रहने देना चाहता है.
ईद के दौरान 26 और 27 जून को जिला नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे चालू रखा गया है. टेलीफोन नंबर 06341-223333 के तहत पाली में अधिकारी व कर्मचारी को ड्यूटी पर लगाया गया है तथा इस संबंध में इन्हें क्षेत्र में तैनात दंडाधिकारियों के साथ संपर्क बनाये रखने का विच्छेदन किया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष पर एंबुलेंस व फायर बिग्रेड की भी व्यवस्था की गयी है. उधर ईद को लेकर बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है. बाजार में नये-नये कपड़ों और जूतों के साथ-साथ फल, लच्छा, खजूर आदि की बिक्री भी जोरों पर है.