अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला मोकामा का व्यवसायी

मोकामा से हुआ था अपहरण शेखपुरा : अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एक व्यवसाई किसी तरह भाग निकलने में सफल हुआ. फिर लोगों की मदद से उसे पुलिस के समक्ष लाया गया. जिसके पश्चात व्यवसाई की जान में जान आयी. दरअसल इस व्यवसायी को पटना जिला के मोकामा से अपहरण किया गया था. करीब 38 वर्षीय […]

मोकामा से हुआ था अपहरण

शेखपुरा : अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एक व्यवसाई किसी तरह भाग निकलने में सफल हुआ. फिर लोगों की मदद से उसे पुलिस के समक्ष लाया गया. जिसके पश्चात व्यवसाई की जान में जान आयी. दरअसल इस व्यवसायी को पटना जिला के मोकामा से अपहरण किया गया था. करीब 38 वर्षीय पीड़ित व्यवसाय रामचंद्र बिंद को कुछ लोगों ने जबरन बोलेरो में उठाकर उसका अपहरण कर लिया. बीते दिन अपहरण की इस घटना को अंजाम दिए जाने के बाद बुधवार को उसे शेखपुरा में ही कहीं रखा गया था. इसी दौरान कुछ समय के लिए व्यवसाई को मौका मिल गया और वह चकमा देते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला.
इस घटना के पश्चात भागते-भागते वह बुधवार की संध्या शहर के हसनगंज रेलवे गुमटी से कुछ ही दूरी पर स्थित नंदू महतो के प्याज गोदाम पर जा पहुंचा. वहां मौजूद लोगों ने जब इस व्यवसाई को देखा तो उसे बैठा कर जानकारी ली. व्यवसाई ने अपने साथ घटित पूरी घटना को लोगों के समक्ष रख दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित व्यवसायी को हिम्मत बंधाते हुए इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष व्यवसाई ने पूरे घटनाक्रम को रखा. इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >