सरकारी आवासों में घुसा पानी

शेखपुरा : पहली बारिश ने ही शेखपुरा प्रखंड मुख्यालय के कई सरकारी आवासों में बारिश का पानी घूस जाने से लोग हलकान है. बरसात के मौसम को लेकर एक माह पूर्व से ही शहर के सभी 27 वार्डों में युद्धस्तर पर चलाये गये सफाई अभियान भी शायद सदर शेखपुरा प्रखंड के आवास क्षेत्र में पानी […]

शेखपुरा : पहली बारिश ने ही शेखपुरा प्रखंड मुख्यालय के कई सरकारी आवासों में बारिश का पानी घूस जाने से लोग हलकान है. बरसात के मौसम को लेकर एक माह पूर्व से ही शहर के सभी 27 वार्डों में युद्धस्तर पर चलाये गये सफाई अभियान भी शायद सदर शेखपुरा प्रखंड के आवास क्षेत्र में पानी जमा होने से इनकार नहीं किया जा सकता.

मंगलवार को मूसलाधार बारिश के दौरान प्रखंड मुख्यालय के आधे दर्जन से अधिक सरकारी आवास में बारिस का पानी प्रवेश कर गया. दरअसल यह स्थिति दो प्रमुख कारणों से है. इस प्रखंड मुख्यालय में बारिस के दौरान पहाड़ी चोटी से उतरने वाले पानी की तेज धार अचानक बड़ी समस्या खड़ी कर देता है. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शेखपुर,घाटकुसुम्भा बीडीओ के अलावा अन्य कर्मियों का सरकारी आवास है. इस इलाके के लिए पिछले वर्ष नाले का निर्माण कर लिया लेकिन पानी के निकास के लिए ठोस व्यवस्था भी नही किया जा सका.

आलम यह है कि अगर बारिस शुरू हुई तब पूरा परिसर बारिस के पानी से जलमग्न हो जायेगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के अलावा क्षेत्र बड़ी आबादी के लिए बारिस के पानी का बहाव नाले के जरिये दल कुआं के तलाब से होता है. पहले उक्त तालाब से होकर पानी अहरा पर होते हुए पैन के रास्ते टाटी नदी में निकल जाता था.
लेकिन इधर कई सालों से उक्त निकास को अतिक्रमण का बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही शहर के स्टेशन रोड में दल्लू चौक एवं पीडब्लूडी कार्यालय के समक्ष पुराना पुलिया था. इस पुलिया से पहाड़ का पानी का निकास रेलवे लाइन होकर निकल जाती थी. लेकिन सड़क निर्माण के दौरान उक्त पुल को भी भर दिया गया. इन कारणों से प्रखंड मुख्यालय में जलजमाव की समस्या बनी है. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जलजमाव की समस्या को लेकर पिछले एक माह से नगर परिषद काफी गंभीर है. युद्ध स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है. प्रखंड मुख्यालय को लेकर भी मजदूरों से पानी निकास की व्यवस्था को बहाल करने की कार्रवाई चल रही है. जहां तक तालाब के निकास बाधित होने की बात है, तो इसे भी व्यवस्थित करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >