प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच 20 वर्षीय युवक की हत्या, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

पिपराही के अम्बा उत्तरी में 20 वर्षीय युवक ललन कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

Sheohar News: पिपराही. थाना क्षेत्र के अम्बा उत्तरी वार्ड नंबर-4 में बीती रात करीब 12 बजे लगभग 20 वर्षीय युवक की लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर हत्या किए जाने की घटना सामने आयी है. मृतक की पहचान भरत साह के पुत्र ललन कुमार के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

Piprahi News: आधी रात युवक पर किया गया हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पूर्व में भी कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी. बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे ललन कुमार पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला किया गया.

हमले में युवक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वहीं, हत्या की खबर से इलाके में भी सनसनी फैल गयी.

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया. आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया गया.

स्थानीय पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

प्रेम प्रसंग समेत सभी बिंदुओं पर जांच

पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटायी जा रही है.

पुलिस प्रशासन की ओर से इलाके की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md.maksud alam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >