स्वतंत्रता दिवस से पहले शिवहर के स्कूल में तिरंगे के सम्मान का विशेष प्रशिक्षण, छात्रों ने सीखे ध्वजारोहण के नियम

शिवहर के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंत जगजीवन में छात्रों और शिक्षकों को राष्ट्रीय ध्वज संहिता और तिरंगा फहराने के नियमों का प्रशिक्षण दिया गया।

Sheohar News: शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसंत जगजीवन में शनिवार को विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, ध्वज संहिता तथा तिरंगा फहराने की सही प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से आयोजित करने के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था.

ध्वज संहिता के नियमों की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज संहिता के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई. विद्यार्थियों को बताया गया कि तिरंगे का उपयोग हमेशा सम्मान और गरिमा के साथ किया जाना चाहिए तथा ध्वज संहिता का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है.

तिरंगा फहराने और उतारने का कराया अभ्यास

प्रशिक्षक डॉ. राजीव कुमार काजू ने विद्यार्थियों को तिरंगे को सही ढंग से मोड़ने, ध्वजारोहण की विधि तथा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सम्मानपूर्वक ध्वज उतारने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. छात्रों ने बारी-बारी से अभ्यास कर तिरंगे से जुड़े नियमों को समझा.

प्रधानाध्यापक ने दिया संदेश

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और ध्वज संहिता के सभी नियमों का पालन करे.

शिक्षकों और छात्रों ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शत्रुधन प्रसाद, छोटन कुमार, अनमोल कुमार, धीरज कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने विशेष सहयोग किया. वहीं अमन कुमार, रणधीर, सोनम शर्मा, अपर्णा, मुस्कान, आकृति कुमारी, श्रुति कुमारी, पलक कुमारी, सलोनी कुमारी, निशा कुमारी और गुल्लू कुमारी सहित कई विद्यार्थियों ने अभ्यास में भाग लेकर तिरंगा फहराने और उसके सम्मान से जुड़े नियमों को सीखा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >