शिवहर में संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज का भव्य स्वागत, सत्संग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सदगुरु संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज की कश्मीर से कन्याकुमारी तक की स्वर्वेद संदेश संकल्प यात्रा शिवहर में पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. इस अवसर पर आयोजित सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

Sheohar News: शिवहर. विहंगम योग संत समाज जिला शाखा शिवहर की ओर से सदगुरु संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज की कश्मीर से कन्याकुमारी तक शुरू की गयी स्वर्वेद संदेश संकल्प यात्रा रविवार को शहर के प्रसाद उत्सव पैलेस पहुंची. यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर आयोजित सत्संग, भजन और प्रवचन में शिवहर शहरी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज की दिव्यवाणी सुनी. कार्यक्रम की शुरुआत 'अ' अंकित ध्वजारोहण के साथ हुई.

सदगुरु संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज जी

प्रेम, श्रद्धा और सेवा से होता है आत्मा का कल्याण

संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज ने कहा कि जहां प्रेम की पूर्णता होती है, वहीं परमात्मा का वास होता है. जहां सत्य, श्रद्धा, समर्पण और सेवा का भाव होता है, वहीं आत्मा का कल्याण और परमात्मा का प्रकाश प्रकट होता है. उन्होंने कहा कि भक्ति मार्ग, ज्ञान मार्ग और साधना मार्ग के माध्यम से ही मनुष्य परमात्मा के चरणों में स्थान बना सकता है.

मन की शांति से प्रकट होता है आत्मिक प्रकाश

संत प्रवर ने कहा कि ईश्वर की कृपा से मानव जीवन मिला है. अज्ञान और अभिमान मनुष्य के दुख का बड़ा कारण हैं. प्रत्येक व्यक्ति के भीतर ईश्वर की अनंत शक्तियां मौजूद हैं और आत्मा के भीतर ही परमात्मा का वास है. स्वयं को जानकर ही मनुष्य अपने भीतर की दिव्य शक्ति का अनुभव कर सकता है.

बढ़ती अशांति का कारण बताया आंतरिक शांति का अभाव

उन्होंने कहा कि विश्व में बढ़ती अशांति का मुख्य कारण आंतरिक शांति का अभाव है. जब मन शांत होता है, तभी आत्मा का वास्तविक प्रकाश प्रकट होता है. मन पर नियंत्रण के बिना अध्यात्म की पूर्णता प्राप्त नहीं की जा सकती है. उन्होंने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन और साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया.

25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में आने की अपील

संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज ने श्रद्धालुओं से समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव और विहंगम योग संत समाज के 103वें वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में शामिल होने की अपील की. यह आयोजन 14 और 15 दिसंबर को स्वर्वेद महामंदिर धाम, उमरहां, वाराणसी में होगा.

संत समाज के पदाधिकारी और श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम में संत समाज जिला शाखा शिवहर के परामर्शक योगेंद्र प्रसाद, जिला संयोजक सह अधिवक्ता शैलेश नंदन सिंह, राजेश कुमार राजू, विनोद कुमार, अंजनी कुमार सिंह, जगन्नाथ, सीमा कुमारी, अनिता कुमारी, अशोक कुमार दिप्तांशु, संजय कुमार तिवारी, मोहन फतहपुरी, मुकुंद कुमार वर्मा, राकेश गुप्ता उर्फ भोला, शत्रुघ्न पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे. यात्रा में शामिल महामंत्री ब्रह्मा सिंह, संरक्षक रामचंद्र तिवारी, भुवनेश्वर सिंह, गोपाल जी, कौशल किशोर, संजीव ठाकुर, अनिल मिश्रा और ब्रजेश कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >