Sheohar News: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रुपये रिश्वत लेते कृषि कार्यालय का बड़ा बाबू गिरफ्तार

Sheohar News: निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कृषि कार्यालय के बड़ा बाबू बिजेन्द्र कुमार को 8,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है. पढ़ें पूरी खबर…

Sheohar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को शिवहर जिले में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने जिला कृषि कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक (बड़ा बाबू) बिजेन्द्र कुमार को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी जिला कृषि कार्यालय स्थित उनके निजी कार्यालय कक्ष से की गई है.

कार्यालय कक्ष से हुई गिरफ्तारी जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग को बिजेन्द्र कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी. शिकायत के सत्यापन के बाद विभाग ने जाल बिछाया और जैसे ही बड़ा बाबू ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उन्हें दबोच लिया. इस कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने की पुष्टि नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है. निगरानी की टीम गिरफ्तार कर्मचारी को अपने साथ पटना ले गई है, जहाँ उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी. विभाग अब इस मामले में संलिप्त अन्य कड़ियों की भी जांच कर रहा है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >