Sheohar News: मोबाइल के गलत इस्तेमाल पर संघ ने जताई चिंता, जन संगोष्ठी आयोजित

Sheohar News: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया. उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रवि शंकर जी ने राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल के बढ़ते गलत इस्तेमाल पर सामाजिक चेतना जगाने का आह्वान किया. जानिए खबर विस्तार से…

Sheohar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के प्रसाद उत्सव पैलेस में एक विशाल जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पटना हाईकोर्ट के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया कृष्ण नंदन सिंह मौजूद रहे. संगोष्ठी में शिवहर जिले के प्रबुद्ध नागरिकों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.

गौरवशाली रही संघ की 100 वर्षों की यात्रा

मुख्य वक्ता और उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रवि शंकर जी ने कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से निरंतर राष्ट्र साधना और सेवा में समर्पित है. समाज के अटूट सहयोग से ही यह यात्रा गौरवशाली बनी है और आज पूरे विश्व में हिंदू दर्शन को सम्मान के साथ स्वीकार किया जा रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सामूहिक पुरुषार्थ के बल पर ही नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना का विकास संभव हुआ है.

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार

प्रांत प्रचारक ने वर्तमान चुनौतियों का जिक्र करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, जल संचय करने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं में मोबाइल के बढ़ते गलत इस्तेमाल के प्रति सचेत करते हुए समाज को जागरूक बनाने की अपील की. मौके पर डॉ. राम किशोर सिंह, राज करण सिंह, विनोद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >