शिवहर: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली की मुहिम, दो पंचायतों में पौधारोपण को लेकर दिखा उत्साह

Sheohar News: विश्व पर्यावरण दिवस पर पिपराही के कुअमा और परसौनी बैज पंचायत में पौधारोपण अभियान चलाया गया. "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत 50 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया, जबकि ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. पढ़ें पूरी खबर…

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: पिपराही में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला. कुअमा और परसौनी बैज पंचायत में पौधारोपण अभियान चलाया गया, जहां ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया. साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया गया.

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 50 पौधे का संकल्प

कुअमा पंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता नीरज श्रीवास्तव और रंजीत जायसवाल की पहल पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया. ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने निजी खर्च से 50 पौधे लगाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह मां जीवन देती है, उसी तरह प्रकृति भी मानव जीवन का आधार है. ऐसे में हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए. इस मौके पर मधुरेंद्र यादव और संतोष कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे.

परसौनी बैज पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में चला अभियान

उधर, परसौनी बैज पंचायत में मुखिया भाग्यनारायण साह के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान देखने को मिला. पंचायत भवन परिसर समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर फलदार और छायादार पौधे लगाए गए. मुखिया ने कहा कि पेड़-पौधे धरती की सबसे बड़ी पूंजी हैं और स्वच्छ हवा के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान पंचायत कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >