चालान निपटारे के लिए लगा विशेष शिविर, वाहन मालिकों से वसूले गए करीब 4 लाख

Sheohar News: राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान डीटीओ कार्यालय में विशेष शिविर लगाकर 51 लंबित चालानों का निपटारा किया गया. इस प्रक्रिया में वाहन मालिकों से करीब 3 लाख 98 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूला गया. जानिए खबर विस्तार से…

Sheohar News:  जिले में नालसा और डालसा के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत वाहन स्वामियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई. जिला परिवहन कार्यालय में डीटीओ मामलों के निष्पादन के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में उन वाहन मालिकों को अपने लंबे समय से लंबित चालानों को निपटाने का सुनहरा अवसर मिला, जो कानूनी प्रक्रिया या भारी जुर्माने के कारण परेशान थे.

एकमुश्त चालान निपटारे का विशेष अवसर

जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अनुराग कुमार रवि ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी उलझनों से मुक्त करना और सुलभ न्याय प्रदान करना है. इस योजना के तहत उन वाहन स्वामियों को विशेष प्राथमिकता दी गई जिनके चालान काफी समय से लंबित थे. गठित बेंचों के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया ताकि आम जनता को बिना किसी अनावश्यक दौड़-भाग के राहत मिल सके.

51 मामलों का निष्पादन, वसूला गया राजस्व

लोक अदालत के दौरान जिला व्यवहार न्यायालय और डीटीओ कार्यालय में विशेष काउंटर स्थापित किए गए थे. इन काउंटरों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चालान जमा करने की सुविधा दी गई थी. इस विशेष शिविर में कुल 51 लंबित चालानों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. इसके माध्यम से वाहन स्वामियों द्वारा कुल 3 लाख 98 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि (शमन राशि) का भुगतान किया गया.डीटीओ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल विभाग का लंबित बोझ कम होता है, बल्कि वाहन मालिकों को भी एक साफ रिकॉर्ड के साथ सड़क पर चलने का मौका मिलता है. प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

शिवहर से मनीष नंदन की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >