शिवहर: सभी 1231 एचएलबी में मकान गणना कार्य समाप्त, शिवहर प्रशासन की बड़ी उपलब्धि

Sheohar News: शिवहर जिले में जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत मकान गणना और सूचिकरण का कार्य पूरी तरह पूरा हो गया है. डीएम प्रतिभा रानी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने तय समय सीमा के भीतर सभी 1231 एचएलबी का कार्य समाप्त किया. पढे़ं पूरी खबर…

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले ने जनगणना-2027 के पहले चरण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जिले में “मकानों की गणना एवं मकान सूचिकरण” का काम तय समय सीमा के भीतर पूरी तरह पूरा कर लिया गया है. डीएम प्रतिभा रानी की निगरानी और प्रशासनिक टीम की सक्रियता से यह लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल हुआ.

दो दिन की समय सीमा में पूरा हुआ लक्ष्य

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मियों को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया था. इसके बाद प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने तेजी से काम करते हुए शेष बचे 24 एचएलबी का कार्य भी निर्धारित समय में पूरा कर लिया.

सभी 1231 एचएलबी का कार्य हुआ पूर्ण

ओएसडी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 1,231 एचएलबी में मकान गणना और मकान सूचिकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. अब जिला जनगणना-2027 के अगले चरण की तैयारियों में जुट गया है.

डीएम ने टीम की मेहनत की सराहना की

इस उपलब्धि पर डीएम प्रतिभा रानी ने प्रशासनिक टीम, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की मेहनत की सराहना की. उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों ने जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम किया, जिसकी बदौलत शिवहर ने समय पर लक्ष्य हासिल किया. प्रशासन की ओर से जिले की जनता का भी धन्यवाद किया गया. अधिकारियों ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना इतने बड़े स्तर पर यह कार्य समय पर पूरा करना संभव नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >