शिवहर: गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस-वे को लेकर भू-अर्जन तेज, 12 मौजों में स्थलीय जांच शुरू

Sheohar News: गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस-वे निर्माण हेतु भू-अर्जन के लिए 12 मौजों में स्थलीय जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है. डीएम के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय टीम जमीनों की किस्म का निर्धारण कर रही है. जानिए पूरी खबर…

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: भारत माला परियोजना चरण-टू के अन्तर्गत गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के निर्माण की दिशा में प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है. जिलाधिकारी (डीएम) प्रतिभा रानी के निर्देश पर एक्सप्रेस-वे निर्माण हेतु प्राप्त खेसरा सूची में भूमि की किस्म एवं प्रकार के सटीक निर्धारण के लिए पांच सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया गया है. इस समिति द्वारा मौजावार क्षेत्र भ्रमण कर अर्जनाधीन भूमि की वास्तविक प्रकृति का निर्धारण करने के लिए स्थलीय जांच शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में टीम ने मौजा मधुबनी उर्फ परदेशियां एवं ताजपुर का स्थल निरीक्षण किया.

3 से 9 जून तक 12 मौजों में घूमेगी जांच टीम

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी संदीप कुमार ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डीएम के आदेशानुसार यह पांच सदस्यीय समिति 3 जून से 09 जून तक शिवहर जिला अंतर्गत आने वाले कुल 12 मौजों में लगातार भ्रमणशील रहेगी. इस दौरान टीम एक्सप्रेस-वे के संरेखन (एलाइनमेंट) के दायरे में आने वाली जमीनों की भौतिक स्थिति की जांच करेगी ताकि भू-अर्जन की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा सके.

ये अधिकारी थे मौजूद 

इस महत्वपूर्ण स्थलीय जांच के दौरान मौके पर अपर समाहर्ता (एडीएम) मेधावी, भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) विनय कुमार और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह समेत कई संबंधित राजस्व पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >