शिवहर: सहयोग शिविर में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियाद, कड़े तेवर से अफसरों में हड़कंप

Sheohar News: 13 पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम प्रतिभा रानी ने दर्जनों आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया. उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि 30 दिन में काम न होने पर 31वें दिन सीधे सस्पेंशन होगा. पढ़ें पूरी खबर…

Sheohar News: जिले की 13 पंचायतों में मंगलवार को आयोजित विशेष सहयोग शिविर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा आम जनों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया. इसी कड़ी में श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहां पंचायत में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी (डीएम) प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा ने खुद मौजूद रहकर दर्जनों मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया.

सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, सीधा संवाद हुआ स्थापित

शिविर को संबोधित करते हुए डीएम प्रतिभा रानी ने इसे आम लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक अहम और ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से अब ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. प्रशासन खुद चलकर जनता के द्वार आया है ताकि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे हकदारों तक पहुंच सके.

30 दिनों में समस्याओं का निपटारा अनिवार्य, वर्ना 31वें दिन सीधे निलंबन

डीएम ने शिविर में मौजूद सभी विभागों के पदाधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि वे शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों और जनसमस्याओं का निपटारा हर हाल में 30 दिनों के भीतर करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए चेतावनी दी कि यदि तय समय-सीमा के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 31वें दिन संबंधित लापरवाह पदाधिकारी पर स्वतः (ऑटोमेटिक) निलंबन की कार्रवाई की जाएगी.

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >