Sheohar Muharram Clash: मुहर्रम से पहले दो अखाड़ों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल, एक घंटे तक तनाव

Shivhar Muharram Clash: शिवहर में मुहर्रम से एक दिन पहले दो अखाड़ों के बीच सड़क क्रॉसिंग को लेकर हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से...

शिवहर से मनीष नंदन की रिपोर्ट

Sheohar Muharram Clash: मुहर्रम पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को शिवहर शहर में दो अखाड़ों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले. घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

सड़क क्रॉसिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मुहर्रम के अवसर पर शहर के विभिन्न अखाड़े जुलूस के साथ निकल रहे थे. इसी दौरान सड़क क्रॉसिंग को लेकर दो अखाड़ों के बीच विवाद शुरू हो गया. प्रारंभिक झड़प थाना रोड स्थित गुप्ता मेडिकल के समीप हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई.

गांधी चौक पर आमने-सामने आए दोनों पक्ष

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर बाद विवाद बढ़ गया और गांधी चौक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी और मारपीट शुरू हो गई. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे.

एक घंटे तक बना रहा तनाव

बताया जा रहा है कि विवाद वार्ड संख्या-8 के मंसूरी अखाड़ा (ब्रह्म स्थान के पास) और वार्ड संख्या-7 के इस्लामिया अखाड़ा के बीच हुआ. करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही. स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया.

पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >