Cylinder Blast: एक धमाका और देखते ही देखते राख हो गए 6 घर, गांव में मची चीख-पुकार

Sheohar Cylinder Blast: तरियानी छपरा के छपरा सिरहा टोला में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग ने छह घरों को राख कर दिया है. चार लोग झुलसे हैं और दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

शिवहर के तरियानी से मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Sheohar Cylinder Blast: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक घर में अचानक गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद आग की लपटें तेजी से आसपास के घरों तक पहुंच गईं. देखते ही देखते कई घर आग की चपेट में आ गए और गांव में चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत अग्निशमन विभाग व पुलिस को सूचना दी.

मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम, फोटो- प्रभात खबर

छह घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. ग्रामीणों की मदद से काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक छह घर पूरी तरह जल चुके थे.

अगलगी के बाद बिखरा पड़ा घर का मलबा, फोटो- प्रभात खबर

अगलगी में घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और खाने की भी समस्या खड़ी हो गई है.

चार लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

हादसे में झुलसे चार लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित कराया और आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की. फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है. वहीं प्रभावित परिवारों ने सरकार से मुआवजा और तत्काल राहत देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: अगर आप भी रेलवे ट्रैक के पास मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो दरभंगा की यह खबर जरूर पढ़िए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >