शिवहर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की योजना बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर शिवहर में भाजपा की योजना बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन विस्तार और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई. पढ़ें पूरी खबर…

Sheohar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से शिवहर में एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई. बैठक का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में “विकास के, विश्वास के, जन कल्याण के” कार्यक्रम के तहत किया गया. इसमें संगठन विस्तार और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.

कार्यकर्ताओं को दिया गया विशेष संदेश

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं. इन योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है.

साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर भी चर्चा की गई.

बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी आदित्य कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम सह प्रभारी नितेश कुमार गिरी, जिला मंत्री बजरंगी सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश, जिला मंत्री मनोज कुमार सहित सभी मंडल संयोजक, सह-संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा. कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >