शिवहर: जन सुराज संगठन को मजबूत करने शिवहर पहुंचे प्रशांत किशोर

शिवहर में आयोजित जन सुराज की जिला कार्यकारिणी कार्यशाला में प्रशांत किशोर ने संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पढ़ें पूरी खबर…

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मंगलवार को शिवहर पहुंचे, जहां शहर के प्रसाद उत्सव पैलेस में जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई.

इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाधार साह ने प्रशांत किशोर को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में जिले की विभिन्न सांगठनिक इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

संगठन विस्तार और चुनावी तैयारी पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज के संगठन को पुनर्गठित करने की प्रक्रिया को और तेज किया जा रहा है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार, पार्टी की नीतियों के प्रचार और आगामी चुनावों की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, पंचायत चुनाव में भागीदारी और प्रखंड व जिला स्तर के कार्यों की समीक्षा भी की गई.

हरे और भगवा गमछे की राजनीति पर साधा निशाना

प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जिनकी राजनीति हरे गमछे से शुरू हुई, उनके लिए आज हरा और भगवा कोई मायने नहीं रखता.

उन्होंने कहा कि अब बिहार में गरीबी कैसे दूर हो, पलायन कैसे रुके और लोगों को रोजगार कैसे मिले, इस पर चर्चा होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि समाज में रंगों के आधार पर राजनीतिक विवाद खड़ा करना बिहार के लिए नुकसानदायक होगा.

छह महीने बाद फिर तेज होगी लड़ाई

जन सुराज नवनिर्माण आश्रम को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले ही सरकार को अपने वादे पूरे करने के लिए छह महीने का समय देने की घोषणा की थी.

उन्होंने कहा कि यदि इस अवधि के बाद भी हालात नहीं बदले तो जन सुराज फिर जनता के बीच जाकर बदलाव की लड़ाई को और तेज करेगा.

उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार के लोगों को यह समझाना है कि गरीबी, पलायन और बदहाली तभी खत्म होगी जब लोग अपने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के नाम पर वोट देंगे.

भाजपा को दी चुनौती

पत्रकारों के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा को सीधी चुनौती केवल जन सुराज ही देगा.

उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट पर पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और भाजपा को उसके गढ़ में चुनौती दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >