PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, गांव-पंचायत से बूथ तक पहुंचेगी जनभागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा. इस दौरान 14 प्रकार के जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 'आशीर्वाद का दीया' जलाने से लेकर स्कूलों में प्रतियोगिताएं शामिल हैं.

Sheohar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक शिवहर सहित पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान 14 तरह के जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. उक्त बातें शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में रीगा विधायक बैधनाथ प्रसाद ने कहीं.

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

रीगा विधायक बैधनाथ प्रसाद ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनता की सहभागिता से सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है. अभियान के माध्यम से शहर के साथ गांव, पंचायत, बूथ और प्रत्येक परिवार तक जनभागीदारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. लाभार्थियों और आम नागरिकों को भी कार्यक्रमों से विशेष रूप से जोड़ा जाएगा.

17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा के तहत लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति अपना स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त करेंगे. प्रमुख स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन का भी आयोजन किया जाएगा.

स्कूलों में बच्चों के बीच चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता

अभियान के तहत सभी स्कूलों में बच्चों के बीच चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसके अलावा सेवा स्मरण के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं को संगीत, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा.

युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर भी रहेगा विशेष जोर

अभियान में आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, युवाओं की भूमिका और सेवा मेरा योगदान जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे. इसके साथ ही विकसित भारत-2047 और बिहार के संदर्भ में विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का लक्ष्य

विधायक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा और समर्पण की भावना को जनभागीदारी से मजबूत करना है. पत्रकारों के सामने मुख्य राजनीतिक संदेश के साथ विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा. अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: शिवहर में अंचल कार्यालय की जांच, दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर DM ने दिया सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >