पीपिंग सेरेमनी में 9 एएसआई को मिला प्रमोशन, एसपी ने दी नई जिम्मेदारियों की सीख

शेओहर समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने नौ नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों के लिए पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया. एसपी ने सभी अधिकारियों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी और निष्ठा व अनुशासन के साथ कर्तव्य निर्वहन का आह्वान किया.

Sheohar News: समाहरणालय के संवाद कक्ष में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नव प्रोन्नत नौ सहायक अवर निरीक्षकों के सम्मान में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. समारोह में एसपी ने सभी अधिकारियों के कंधों पर एक सितारा अलंकृत कर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी.

पीपिंग सेरेमनी में मिला सम्मान

एसपी शैलेन्द्र सिंह ने पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. उन्होंने जनसेवा और विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी आह्वान किया.

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

समारोह में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अधिकारियों ने विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण से पुलिस विभाग की गरिमा को और मजबूत करेंगे.

कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार सिंह, यातायात डीएसपी भाई भरत, साइबर थानाध्यक्ष ईशानी सिन्हा, नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें; शिवहर में लगेगा वायु प्रदूषण मापक यंत्र, सिंगल यूज प्लास्टिक पर होगी सख्ती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar sing

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >