शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन दिखाया गया

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का सफल आयोजन। छात्रों और अधिकारियों ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया।

Sheohar News: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर के सभागार में रविवार को 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया.

पंचायती राज मंत्री सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, ओएसडी प्रेम सागर मिश्र, जिला विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया. साथ ही विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया.

छात्र-छात्राओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली. सभी प्रतिभागियों ने समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प दोहराया.

युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं. उन्होंने युवाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने, जन-जागरूकता फैलाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: पहली बार पटना पहुंचे सनी देओल, बोले- बिहार मेरे लिए खास, अब 'सम्राट अशोक' पर बनाना चाहता हूं फिल्म



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md.maksud alam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >