शिवहर में मेहंदी प्रतियोगिता की धूम, युवतियों ने दिखाई कला; विजेताओं को मिला सम्मान

शिवहर में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महिला संघ द्वारा एक रोमांचक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 15 से 25 वर्ष तक की युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, अपनी कला का प्रदर्शन किया.

Sheohar News: अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं अधिवक्ता रानी गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को शहर स्थित उनके आवासीय परिसर में शिवहर कमलापुरी वैश्य जिला महिला मंच के सहयोग से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में अराधना कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. मुस्कान कुमारी और शिवानी कुमारी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

आयोजकों की ओर से सभी 17 प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति कप देकर सम्मानित किया गया.

महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

रानी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं. ऐसे आयोजन सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी मजबूत करते हैं.

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी मेहंदी कला का प्रदर्शन किया, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर शिवहर महिला मंच की सहयोगी पिंकी गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, मनीष गुप्ता, नीलम गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन विजेताओं के सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar sing

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >