शिवहर में संत रामपाल का विशाल सत्संग, शिव भक्ति से लेकर मोक्ष तक समझाया ज्ञान

शिवहर के रामजानकी मठ में संत रामपाल जी महाराज का विशाल सत्संग आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. प्रवचन में शिव भक्ति, शास्त्रविरुद्ध साधना से बचाव और मानव जीवन के मूल उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति पर विशेष जोर दिया गया.

Sheohar News: जिले के सरसौला ग्राम पंचायत स्थित रामजानकी मठ परिसर में संत रामपाल जी महाराज का एक दिवसीय विशाल सत्संग समागम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों और नगर क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में अनुशासन, शांति और समर्पण का भाव देखने को मिला.

रामजानकी मठ में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

सत्संग समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में प्रवचन सुना और आध्यात्मिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की.

शिव भक्ति और साधना पर संत रामपाल ने रखे विचार

सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज ने आदि सनातन विधि के अनुसार शिवजी की भक्ति एवं साधना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने शिवमहापुराण सहित विभिन्न शास्त्रों के प्रमाणों का उल्लेख करते हुए धार्मिक साधना से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे.

कांवर यात्रा के लाभ-हानि का समझाया भेद

संत रामपाल ने कांवर यात्रा से होने वाले कथित लाभ और हानि के बारे में भी श्रद्धालुओं को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत अनमोल है और इसे शास्त्रविरुद्ध भक्ति-साधना में नष्ट होने से बचाना आवश्यक है.

शिक्षा और सतमार्ग पर चलने का संदेश

सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को शिक्षा रूपी शस्त्र का सदुपयोग करने, सतमार्ग पर चलने तथा मानव जीवन के मूल उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया. स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

सेवादारों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य सेवादार सोनेलाल दास, दिनेश दास, नथुनी दास, अजीत दास, विजय दास, जयप्रकाश दास और रोहित दास सहित अन्य सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सभी ने सहयोग किया.

यह भी पढ़ें:कांटी में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से छात्रा की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >