नल-जल से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तक... डीएम ने सभी योजनाओं की प्रगति पर मांगी रिपोर्ट

शीतलनगर के जिलाधिकारी ने सात निश्चय योजना के तहत शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. योजनाओं के क्रियान्वयन में शत-प्रतिशत गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

Sheohar News: समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में सात निश्चय योजना (भाग-1, भाग-2 और भाग-3) के तहत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया.

डीएम ने अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया.

गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सात निश्चय योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आम लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है.

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में शत-प्रतिशत गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इन योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, हर घर नल का जल योजना (शहरी एवं ग्रामीण), सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट तथा घर का सम्मान (शहरी एवं ग्रामीण शौचालय निर्माण योजना) की प्रगति की समीक्षा की गई.

डीएम ने संबंधित अधिकारियों से इन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर दिया.

लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष और लंबित योजनाओं का क्रियान्वयन बिना विलंब पूरा किया जाए, ताकि पात्र लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish kumar sing

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >