शिवहर के नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, परिसर को किया गया सैनिटाइज

शिवहर के नवोदय विद्यालय परिसर को अब हानिकारक कीटाणुओं और कीटों से सुरक्षित कर दिया गया है. जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाकर कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव किया. इस पहल से संक्रमण का खतरा काफी कम हो गया है.

Sheohar News: जिले के बिसाहीं गांव स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव किया गया. अभियान के तहत विद्यालय परिसर को सांप, मच्छर, मक्खी और अन्य हानिकारक कीटों से सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न भवनों में दवा का छिड़काव कराया गया.

प्रभारी सिविल सर्जन के निर्देश पर हुई कार्रवाई

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आर. के. सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह अभियान चलाया. विद्यालय की स्टाफ नर्स अर्चना और एमटीएस चंद्र दीप पटेल की निगरानी में छिड़काव कार्य संपन्न कराया गया.

छात्रावास से स्टाफ कॉलोनी तक हुआ छिड़काव

सदर अस्पताल शिवहर के वरिष्ठ कर्मी देवनारायण राम, प्रमोद साह और रामश्रवण ठाकुर ने छात्रावास, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन, मेस, गेस्ट हाउस और स्टाफ कॉलोनी में कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव किया.

विद्यालय प्रशासन ने जताया आभार

सुपरवाइजर प्रमोद साह ने बताया कि कीटाणुनाशक दवा के छिड़काव से कई प्रकार के रोग फैलाने वाले सूक्ष्म कीटाणु और हानिकारक जीव नष्ट होते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है.

अभियान के सफल संचालन पर विद्यालय प्रशासन ने प्रभारी सिविल सर्जन और सदर अस्पताल शिवहर की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish kumar sing

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >