Bihar Crime News: शिवहर में पुलिस और शराब कारोबारियों के बीच मुठभेड़, पुलिस कर्मी समेत दो को लगी गोली

Bihar Crime News: शराब की तस्करी कर रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए जब पुलिस टीम ने कार्रवाई की, तो शराब कारोबारियों ने पुलिस पर ही जमकर फायरिंग कर दी.

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर स्थित नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना मार्ग पर शराब कारोबारी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, इस घटना में दोनों ओर से खूब गोलियां चली. इस दौरान मुठभेड़ में एक पुलिस और एक शराब कारोबारी जख्मी हो गए है. इन दोनों की पैर में गोली लगी है. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

छापेमारी के दौरान हुई घटना

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस सुंदरपुर खरौना मार्ग पर छापेमारी करने पहुंची हुई थी. वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक बोलेरो और बाइक सवार शराब कारोबारी फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने भी शराब तस्करों पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने इस घटना में शराब कारोबारियों को एक शराब से भरी बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है.

Also Read: Bihar: बिहार में बड़ा हुआ एनडीए का कुनबा, उपचुनाव के बाद अब किस दल के कितने विधायक, जानिए

पुलिस ने की शराब लदी गाड़ी जब्त

शिवहार के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना मार्ग में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम को देख बोलेरो और बाइक सवार शराब कारोबारी फायरिंग करते हुए भागने लगे. अपराधियों ने छापेमारी टीम में शामिल मद्य निषेद थाना के एक गृह रक्षक के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली मार दी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. इस दौरान एक कारोबारी के पैर में गोली लग गयी. जिसके बाद दो शराब कारोबारियों को शराब लदे बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >