ड्रग इंस्पेक्टर पर लापरवाही का आरोप, समाज कल्याण मंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

शिवहर में जिला औषधि निरीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि निरीक्षक नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते, जिससे दवा व्यवसायियों को लाइसेंस संबंधी कार्यों में दिक्कत हो रही है. उन्होंने समाज कल्याण मंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

Sheohar News: शिवहर में जिला औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) की कार्यशैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा जिला महामंत्री सह जिला बीससूत्री सदस्य विनय कुमार सिंह ने ड्रग इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे महीनों से नियमित रूप से कार्यालय नहीं आ रहे हैं और अधिकांश समय उनके कार्यालय में ताला लटका रहता है. इस मामले को लेकर उन्होंने बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता को आवेदन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

कार्यालय बंद रहने का लगाया आरोप

विनय कुमार सिंह का कहना है कि आम लोगों और दवा व्यवसायियों से लगातार शिकायत मिलने के बाद वह कई बार जिला औषधि निरीक्षक के कार्यालय पहुंचे, लेकिन हर बार कार्यालय बंद मिला. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बार मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

दवा व्यवसायियों को हो रही परेशानी

आवेदन में दावा किया गया है कि ड्रग इंस्पेक्टर की अनुपस्थिति के कारण दवा दुकानदारों के लाइसेंस से जुड़े कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं. इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आरोप है कि लाइसेंस संबंधी कई फाइलें सप्ताहों पहले एडीसी कार्यालय से भेजी गई थीं, लेकिन अब तक उन पर कोई कार्रवाई या रिपोर्ट नहीं दी गई है.

मंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

भाजपा नेता ने समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, जांच समिति गठित करने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि संबंधित पदाधिकारी की कथित लापरवाही का खामियाजा जिले के दवा व्यवसायियों और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल इस मामले में जिला औषधि निरीक्षक या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >