Bihar News: शौचालय में नवजात को जन्म देकर फरार हुई महिला, नर्सों ने गले से लगाया

Bihar News: शिवहर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक मां अस्पताल के शौचालय में नवजात बच्ची को जन्म देकर फरार हो गई. अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती किया है.

Bihar News: बिहार के शिवहर जिले के सरोजा सीताराम सदर अस्पताल के शौचालय में नवजात को जन्म देकर उसकी मां फरार हो गयी. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि प्रसव पीड़ित एक युवती को लेकर तीन-चार महिलाएं अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचीं. इसके बाद कराह रही युवती इमरजेंसी वार्ड के शौचालय मैं गयी.वहीं बच्ची को जन्म देकर फरार हो गयी. शौचालय में नवजात की आवाज सुनकर अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार एवं मरीज के परिजन पहुंचे, तो वहां खून से लथपथ नवजात शिशु को देखा. उसे तुरंत एसएनसीयू में भर्ती किया गया. इस दौरान कोई बच्ची को लेकर सामने नहीं आया. अस्पताल में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं होती रहीं. 

इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में मिली नवजात बच्ची

अस्पताल प्रबंधक ने मामले को लेकर बताया कि सुबह सात बजे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में रोती नवजात बच्ची को बरामद किया गया. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि नवजात को एसएनसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. सिविल सर्जन डॉ देवदास चौधरी व जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दे गयी है. जिला बाल संरक्षण इकाई को आगे की कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा जा रहा है.

शिवहर की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसी तरह की दूसरी घटना- 

बिहार के मुंगेर में एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 8 से 10 दिन के नवजात बेटी को सूखे नाले में रोता-बिलखता छोड़कर चली गयी. वहीं बच्ची को रोता देख वहां की नर्सों ने उसे सीने से लगाया. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना सिविल सर्जन तथा जिला बाल संरक्षण ईकाई को दिया गया. जहां बाल संरक्षण ईकाई की टीम को बच्ची सौंप दिया गया.

ALSO READ: Muzaffarpur News: एक करोड़ की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आलू के बोरे के नीचे छुपा रखा था 988 कार्टन शराब

पूरी तरह स्वस्थ थी बच्ची

सीएचसी प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली कि अनुमंडल अस्पताल के नवनिर्मित बिल्डिंग के सामने नाले में एक अज्ञात महिला ने 8 दिन की बच्ची को छोड़कर फरार हो गई है. जानकारी मिलते ही नवजात बच्ची को नाले से निकाल कर उसका मेडिकल चेकअप किया गया. जिसमें बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >