शिवहर में बिहार बंद के दौरान भीम आर्मी का प्रदर्शन, NEET मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

शिवहर में NEET पेपर लीक के विरोध में भीम आर्मी ने बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।

Sheohar NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर आहूत बिहार बंद के दौरान शनिवार को शिवहर के जीरोमाइल चौक पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुड़े समर्थकों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई.

प्रदर्शन के दौरान बंद समर्थकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिभा रानी को सौंपा.

प्रशासन पहले से था अलर्ट

बिहार बंद को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से सतर्क था. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीरोमाइल चौक सहित प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

मौके पर एसडीएम डॉ. अनंत कुमार और एसडीपीओ अनुशील कुमार स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे थे. वहीं ट्रैफिक डीएसपी भाई भारत और नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे.

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

प्रदर्शनकारियों के जीरोमाइल चौक पहुंचने के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर नारेबाजी और प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित रहा.

हालांकि प्रशासन की सक्रियता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

भीम आर्मी ने उठाईं ये मांगें

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बागी कौशल कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में देवेंद्र राम, राकेश बैठा, रामविनय राम, सुनील रंजन और जगन्नाथ पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.

प्रशासन के अनुसार, पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता के कारण प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और जिले में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >