संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील

शिवहर जिले में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों से लगातार जागरूक किया जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है. बांध और नदी किनारे रहने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

Sheohar News: संभावित बाढ़ को देखते हुए शिवहर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अविनाश कुणाल के निर्देश पर मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है.

सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील

प्रशासन की ओर से नदी और बांध के किनारे रहने वाले लोगों से संभावित बाढ़ को देखते हुए समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की जा रही है. साथ ही लोगों से कहा जा रहा है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें.

बच्चों को नदी किनारे नहीं जाने देने की सलाह

माइकिंग के जरिए अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और उन्हें नदी किनारे नहीं जाने देने की अपील की जा रही है. प्रशासन लोगों को संभावित बाढ़ के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए लगातार जागरूक कर रहा है.

बांध किनारे रहने वालों पर विशेष नजर

प्रशासन ने बांध और नदी किनारे बसे लोगों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थानों की ओर जाने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: बागमती के तटबंध पर रेनकट से बढ़ी चिंता, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish kumar sing

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >