कनकनी व कुहासे से राह चलना मुश्किल

मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी परेशानी शिवहर : मौसम के मिजाज में बदलाव कनकनी युक्त ठंढ़ से आम आदमी का जनजीवन प्रभावित होकर रह गया है. वही धुंध के कारण सड़कों पर वाहनों व आदमी का चलना मुश्किल हो गया है.वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुछ […]

मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी परेशानी

शिवहर : मौसम के मिजाज में बदलाव कनकनी युक्त ठंढ़ से आम आदमी का जनजीवन प्रभावित होकर रह गया है. वही धुंध के कारण सड़कों पर वाहनों व आदमी का चलना मुश्किल हो गया है.वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुछ वाहन चालक धुंध में लाईट जला देते है. ताकि सामने वाले को पता चले की वाहन आ रहा है. किंतु कुछ लापरवाह वाहन चालन लाईन जलाना मुनासिब नहीं समझते है. जिससे दुर्घटना की आंशका बनी रहती है. रविवार को भी वही स्थिति कायम रही. करीब 12 बजे तक धुप नहीं दिखा. लोग सूरज की एक झलक पाने के लिए लालायित रहे. हलांकि 12 बजे के बाद लोगों को सूरज के दर्शन हुये.
धूप निकलते ही लोग धुप की गर्मी पाने के लिए छत या खुले स्थल पर धुप की गर्मी का आनंद लेते नजर आये. इधर शीतलहर के कारण आलू की फसल को लेकर किसान चिंतित नजर आने लगे है.रामपुरकेशों के प्रगतिशील किसान महबूब आलम, मगफुर आलम,मोहर यादव टोला के जितेंद्र कुमार का कहना है कि शितलहर भले ही गेहंू के फसल के लिए लाभकारी हो. किंतु आलू के फसल के लिए नुकसानदेह है. कहा कि आलू की फसल में झुलसा रोग के लक्षण दिखाई देने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >