1322 राशन कार्ड हुए रद्द तैयारी. खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करें अिधकारी

1678 को किया गया है नोटिस अनाज का वितरण हो रहा था प्रभावित लाभुकों को मिलेगा शीघ्र योजनाओं का लाभ शिवहर : एसडीओ लालबाबू सिंह ने कहा कि राज्य खाद्य निगम के गोदाम में खाद्यान्न नहीं रहने के कारण तरियानी के करीब पांच पंचायत में अक्तूबर माह का खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा सका है. […]

1678 को किया गया है नोटिस

अनाज का वितरण हो रहा था प्रभावित
लाभुकों को मिलेगा शीघ्र योजनाओं का लाभ
शिवहर : एसडीओ लालबाबू सिंह ने कहा कि राज्य खाद्य निगम के गोदाम में खाद्यान्न नहीं रहने के कारण तरियानी के करीब पांच पंचायत में अक्तूबर माह का खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा सका है. ऐसे में नवंबर माह के खाद्यान्न के उठाव वितरण भी प्रभावित होकर रह गया है.
एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. वही चेतावनी दिया कि शीघ्र खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गयी तो वे सरकार को त्राहिमाम संदेश भेज सकते हैं. एसडीओ ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत कुल 1322 राशन कार्डों को रद्द कर दिया गया है.
बताया कि शिवहर प्रखंड में 336 , पिपराही प्रखंड में 281, पुरनहिया प्रखंड में 183,डुमरी कटसरी प्रखंड में 180 व तरियानी प्रखंड में 283 नगर पंचायत में 59 राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है.वही वैसे 1678 कार्डधारी जो कार्ड के लिए निर्धारित मापदंड नहीं रखते है. उनको नोटिस किया गया है. पुरनहिया प्रखंड में 193, पिपराही में 381, डुमरी कटसरी प्रखंड में 316, शिवहर 541, तरियानी में 247 राशन अवांछित राशन कार्डधारी को नोटिस किया गया है.
इधर एसडीओ ने साफ शब्दों में कहा कि 25 नवंबर तक कूपन वितरण का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया है. कहा कि निर्धारित समयावधि में कूपन वितरण नहीं किया कार्रवाई तय है.लोक सेवा अधिकार को लेकर एसडीओ ने सभी सीओ को निर्देश दिया है कि वे लोक सेवा अधिकार के तहत प्राप्त आवेदन को अगर रद्द करते हैं तो रद्द करने के साथ उसके रद्द करने के कारण का भी उल्लेख कर लाभुक को सूचना देना अनिवार्य होगा. कहा कि अपीलीय पदाधिकारी या प्राधिकार के बारे में भी लाभुक को जानकारी मुहैया करायें.
कहा कि पेंशन का आवेदन रद्द करते समय बीडीओ के लिए भी उक्त निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा. पारिवारिक लाभ योजना के बारे में एसडीओ ने कहा कि जिला में करीब 22 लाख का आवंटन प्राप्त हो गया है. कहा कि करीब 17 लाख का बोझ आवंटन के अभाव में हो गया था. जिसका निपटारा शीघ्र हो जायेगा. मौके पर तरियानी सीओ विपीन कुमार समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >