बारिश में फूस के तीन घर गिरे

बसोतरा में गिरे घर के पास खड़ी महिला. चोरौत : दो-तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से धान की फसल को लाभ मिल रहा है. धान के पत्ते हरे हो गये हैं. वहीं बारिश के चलते बसोतरा गांव में फूस के तीन घर गिर गये. आर्थिक रूप से कमजोर उक्त लोगों के घर […]

बसोतरा में गिरे घर के पास खड़ी महिला.

चोरौत : दो-तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से धान की फसल को लाभ मिल रहा है. धान के पत्ते हरे हो गये हैं.
वहीं बारिश के चलते बसोतरा गांव में फूस के तीन घर गिर गये. आर्थिक रूप से कमजोर उक्त लोगों के घर पर छप्पर तभी चढ़ पायेगा जब प्रशासन से सहायता मिलेगी. गांव के वार्ड नंबर पांच के सुबोध चौधरी, निरंजन चौधरी व वशिष्ट चौधरी घर गिरने से बेघर हो गये हैं.
इसकी पुष्टि करते हुए मुखिया पुकार दास ने बताया कि इसकी सूचना सीओ राजेंद्र पाठक को दे दी गयी है. सीओ ने बताया कि स्थल निरीक्षण के बाद नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >