विवाहिता की हत्या कर कमरे में पुआल से ढंका

शिवहर : शिवहर थाना क्षेत्र के धोबाही गांव में एक विवाहिता (20) की हत्या कर उसके शव को घर में ही पुआल से ढक दिया गया था. मृतका के पिता व सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज थाना क्षेत्र के कोआरी मदन गांव निवासी वीरेंद्र राम की सूचना पर रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची. घर में […]

शिवहर : शिवहर थाना क्षेत्र के धोबाही गांव में एक विवाहिता (20) की हत्या कर उसके शव को घर में ही पुआल से ढक दिया गया था. मृतका के पिता व सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज थाना क्षेत्र के कोआरी मदन गांव निवासी वीरेंद्र राम की सूचना पर रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची. घर में परिवार के सदस्य नहीं थे. मृतका को एक कमरे में पुआल से ढका हुआ देखा गया. पुलिस ने पाया कि मृतका के गले पर निशान है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घर के पीछे अमरूद का पेड़ है. उसमें बिजली का करंट था.

पेड़ के संपर्क में आने से करंट लग गया और विवाहिता की मौत हो गयी. हालांकि पुलिस काफी समय तक इसकी छान-बीन की कि मृतका के गले पर निशान कैसे हो गया. थानाध्यक्ष वीरेंद्र महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगता है. जांच की जा रही है. मृतका के पिता द्वारा घटना के बाबत दामाद विनोद राम, उसकी मां सुमित्रा देवी व गोतनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >